{"_id":"61b5d67ccb454805502a0730","slug":"three-people-of-same-family-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, मां व दो बच्चों समेत तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, मां व दो बच्चों समेत तीन की मौत, एक घायल
Sun, 12 Dec 2021 04:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यहां जानसठ रोड पर बाइक ट्रक से टकरा गई। इसमें मां व दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों में महिला व दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में मां और दो बच्चों की मौत
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में मवाना निवासी मां और दो बच्चों की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल है।
विज्ञापन
जानसठ निवासी शोएब अपनी बुआ बड़ा मवाना निवासी अफसाना (35), बुआ की बेटी अशमी (12) व बेटे महाज (9) के साथ जानसठ लौट रहे थे। निराना गांव के पास बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में अफसाना और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोएब घायल है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।