{"_id":"606b426b8ebc3ee63a17b6e6","slug":"three-people-including-woman-died-of-corona-muzaffarnagar-news-mrt5331428106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
कोरोना से महिला सहित तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक महिला सहित तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 99 केस मिले हैं। यह संख्या इस वर्ष मिले मरीजों में सबसे अधिक है। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 68 लोग संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब मरीजों की संख्या बढ़ कर 333 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी 89 वर्षीय महिला को संक्रमित होने पर 24 मार्च को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। अलमासपुर निवासी 56 साल के ग्रामीण को भी संक्रमित होने पर एक अप्रैल को बेगराजपुर के ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी भी सोमवार को मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 55 साल के एक मरीज की भी मृत्यु हो गई। जनपद में मृतकों की संख्या अब तक 115 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 99 मरीज कोरोना के मिले हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के सबसे अधिक 68 लोग संक्रमित पाए गए। शहर से सटे देहात में 14, खतौली ब्लॉक क्षेत्र में छह, पुरकाजी में चार, जानसठ में दो, बघरा में एक, बुढ़ाना में एक, शाहपुर में एक मरीज मिला है। 99 मरीजों में से 87 लोग संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव आए हैं, जबकि 12 केस रेंडम जांच में नए मिले हैं। जिनकी केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में तीन, गांधी कॉलोनी में तीन परिवारों के 15 सदस्य, रामपुरी में दो परिवारों के 11 परिजन पॉजिटिव आए हैं। जनपद में कोरोना केस 9138 हो गए हैं, जिनमें से 8687 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि अभी भी एक्टिव मरीज बढ़ कर 333 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि मरीजों की लिस्ट प्रशासन को दे दी गई है। मंगलवार से कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
एनआईसी का कर्मचारी भी संक्रमित
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कार्यरत एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। शाम को इसकी जानकारी मिलने पर अफसरों में हड़कंप गया। तीन दिन पहले कर्मचारी का सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट सोमवार शाम को आई। इस बीच एनआईसी में हुई बैठकों में अफसर शामिल होते रहे। सीएमओ ने बताया कि सभी के सैंपल लिए जाएंगे।