{"_id":"687d36b1148ae6a9040bc95c","slug":"three-people-including-two-pilgrims-died-in-separate-accidents-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-150443-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अलग-अलग हादसों में दो कांवड़ियों सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अलग-अलग हादसों में दो कांवड़ियों सहित तीन की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थान पर रविवार को हुए हादसों में दो कांवड़ियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पैदल कांवड़िये दिल्ली निवासी विक्की (35)को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। थाना शाहपुर क्षेत्र में डाक कांवड़ियों की पिकअप के पलटने पर एक कांवड़िये हरियाणा निवासी अमित (25) की मौत हो गई। दो अन्य कांवड़ियों को गंभीर चोट आई। पुरकाजी में कांवड़ देखने आए एक युवक की बाइक व स्कूटी में भिड़ंत होने पर मौत हुई है।
दिल्ली के नजफगढ़ के गुरु नगर साउथ वेस्ट निवासी विक्की (35) पैदल ही कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। वह रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे पैदल जा रहा था, जब वह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे बाईपास पर पचैंडा पुल के ऊपर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घायल कांवड़िये को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उसकी पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। दिल्ली से मृतक कांवड़िये का भाई सचिन शाम को पहुंचा। अभी तहरीर नहीं दी है।
बुढ़ाना मोड़ पर हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के थाना कनेना के गांव बहालकी निवासी अमित अपने एक दर्जन से अधिक साथी डाक कांवड़ियों के साथ पिकअप गाड़ी में डाक कांवड़ लेने जा रहा था। पीनना बाईपास से राणा चौक की तरफ जाते समय गांव सीमली के पास पीछे से आए एक वाहन ने उनकी पिकअप में साइड मार दी। जिससे कांवड़ियों की पिकअप पलट गई। इस हादसे में कांवड़िया अमित (25) की मौत हो गई। घायल गोपाल व लक्ष्मण को रोहतक उपचार के लिए भेजा गया। शाहपुर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है। अन्य कांवड़िये कांवड़ लेने के लिए रवाना हो गए। शाहपुर पुलिस ने बताया कि हादसे की अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
स्कूटी से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत
पुरकाजी। उत्तराखंड रुड़की के गांव सुनहरा निवासी 19 वर्षीय शिवम व उसका भाई अनिल और दोस्त दीपक शनिवार की रात बाइक से कावड़ देखने के लिए पुरकाजी आए थे। तीन अन्य दोस्त एक स्कूटी से आ रहे थे।
रात करीब ढाई बजे जब दोनों वाहन सवार युवक दिल्ली- देहरादून हाईवे पर भैंसानी कट के पास आये तो उनकी बाइक व स्कूटी आपस में टकरा गई। सड़क पर गिरकर शिवम केे सिर में ज्यादा चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। उसके भाई अनिल ने हादसे के बारे में अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि इस बारे में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।
-- -- -- -
घायल की उपचार के दौरान मौत
पुरकाजी। दिल्ली देहरादून हाईवे पर गत दिवस शनिवार को दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक बाइक सवार कांवड़िया अमेठी निवासी अनिल की मौत हो गई थी। उसका साथी घनश्याम घायल हुआ था। इसी हादसे में दूसरी बाइक सवार तितावी के नसीरपुर निवासी दो सगे भाई विनय व निखिल गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया था। रविवार को विनय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।