फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three people arrested for robbery due to need of money for drugs

Muzaffarnagar News: नशा करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three people arrested for robbery due to need of money for drugs
- मंसूरपुर क्षेत्र में हुई थी घटना, 28 हजार 500 रुपये व दो बाइक बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 28 हजार 500 रुपये नकदी व लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद कीं। तीनों नशा करने के आदी हैं। नशा करने के लिए पैसे की जरूरत होने पर घटना को अंजाम दिया।



एसपी सिटी अमृत जैन ने एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना मंसूरपुर पर बेगराजपुर निवासी मुस्तफा ने छह जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेगराजपुर के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे 3500 रुपये व उसी स्थान पर समीर व आरिफ से मारपीट कर हजारों रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


मंसूरपुर पुलिस ने मंसूरपुर के गांव लच्छेड़ा निवासी प्रिंस व बेगराजपुर निवासी राजा उर्फ प्रशांत, सौरभ को गिरफ्तार किया। तीनों से लूटे गए 28 हजार 500 रुपये नकदी व लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि तीनों युवक नशा करने के आदी हैं। उन्होंने नशा करने के लिए पैसे की जरूरत होने पर लूट की थी। तीनों दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि घटना के समय पीड़ितों व बदमाशों में हाथापाई हो गई थी। आरोपी एक बाइक छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व बाइक के नंबर के सहारे बदमाशों तक पहुंची थी और गिरफ्तारी की। वादी व दो बदमाश एक ही गांव के निवासी हैं लेकिन वादी उन्हें पहचान नहीं सका था।



एसपी सिटी ने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। प्रेसवार्ता में सीओ खतौली रुपाली राय, एसओ मंसूरपुर विपिन त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed