फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three patients died of corona in the district

जिले में कोरोना से तीन मरीजों की मौत

Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three patients died of corona in the district
जिले में कोरोना से तीन मरीजों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की चपेट में आकर रविवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। नए 115 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि तीन मरीजों की इससे मौत हुई है। वहीं, इस अवधि में 926 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद में रविवार को पिछले 24 घंटे की अवधि में 938 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से केवल 115 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच के 54, रैपिड एंटीजन टेस्ट से 28 और विभिन्न प्राइवेट लैब से 33 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं, जिन्हें निर्धारित दवाइयां उपलब्ध करा दी गईं हैं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जनपद में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें एक शहर के मोहल्ला रामपुरी, आवास विकास कॉलोनी और एक गांव पीनना में हुई है। इन तीनों का कोविड गाइडलाइन के तहत पूरे प्रॉटोकोल से अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, जनपद के लिए अच्छी बात यह रही कि कोरोना से रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या में रविवार को अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटों की अवधि में जिले में 926 कोरोना संक्रमित मरीज महामारी को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब एक्टिव मरीजों की कुल संख्या घटकर 2,605 तक रह गई है। इनमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

चार बच्चे भी हुए कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आए 115 कोरोना संक्रमित मरीजों में चार बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी बच्चों को उनके अभिभावकों की निगरानी में होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि रविवार को सामने आए आए कोरोना संक्रमित बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed