{"_id":"5eef9cb88ebc3e43067a6939","slug":"three-new-corona-cases-were-found-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt487531046","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन नए कोरोना केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन नए कोरोना केस मिले
विज्ञापन
तितावी क्षेत्र के अमीनगर में कोरोना पॉटिजेव को लेने पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन नए कोरोना केस मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। एक महिला समेत तीन नए केस मिले। इनमें खतौली शुगर मिल में मिले युवक की मां और दोस्त भी पॉजिटिव आए है, जबकि बघरा के अमीनगर गांव के एक वृद्ध की प्राईवेट लैब से कराई गई जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, कोविड अस्पताल से छह रेजिडेंट डॉक्टर समेत आठ मरीजों की छुट्टी की गई है।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को 137 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें दो कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें खतौली शुगर मिल निवासी एक युवक विगत दिनों पॉजिटिव आया था। उसके कांटेक्ट में आने के कारण आज उसकी मां और खतौली भूड़ का ही रहने वाला एक दोस्त पॉजिटिव आए है। इसके अलावा कोविड अस्पताल से छह रेजिडेंट डॉक्टरों समेत आठ मरीजों की छुट्टी की गई है। इनमें दाल मंडी की महिला प्रोफेसर का ससुर भी शामिल है। एक कवाल की महिला ठीक हुई है। उधर, शाम को सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बघरा ब्लाक के गांव अमीनगर निवासी एक वृद्ध की रिपोर्ट भी प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है। उसे भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब टोटल मामले 236 हो गए है, जिनमें से 138 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 98 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है।
अस्पताल से भाग आया था वृद्ध
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि अमीनगर निवासी वृद्ध बीमार है, जो मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती था। 18 जून को उसका सैंपल लेकर प्राईवेट लैब में भेजा था। इसी दौरान वृद्ध वहां से भाग कर अपने घर आ गया। रविवार को मेरठ से रिपोर्ट आई, जिसमें वह पॉजिटिव मिला। उसे टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा
शुगर मिल में जो युवक कोरोना पाजिटिव आया था, उसकी मां के साथ-साथ उसकी कंपनी में काम करने वाला उसका दोस्त भी कोरोना पॉजिटिव आने पर दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार के लिए बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके दोस्त के परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया है।