फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three more houses fell due to rain in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते तीन जगह और गिरे मकान

Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three more houses fell due to rain in Muzaffarnagar
जानसठ गिरी जर्जर दीवार और लिंटर। - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते तीन जगह और गिरे मकान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक कच्चे मकानों की छत टूटने और दीवार गिरने की कई घटनाएं हुईं। इनमें कई लोग घायल हो गए। शहर में एकता विहार कालोनी में मकान की छत गिरने से दंपती और उनके तीन बच्चे गंभीर घायल हुए। बुढ़ाना के मंदवाड़ा गांव में चार मकान धराशायी हुए, जिनमें दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। मोरना क्षेत्र में भी दो मकान ढह जाने से कई घायल हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एकता विहार निवासी रामप्रसाद मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ सो रहा था। बरसात के चलते देर अचानक मकान की कच्ची छत गिर गई। जिसमें राम प्रसाद, उसकी पत्नी किरन, बेटी अंबिका, मुस्कान और आठ साल का बेटा अंश घायल हो गए। शोर सुन कर मोहल्लों के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी है। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि बरसात के चलते मकान गिरने की घटनाओं में पीड़ितों को हर संभव मदद और आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, काली नदी में बरसात का पानी अधिक आने के कारण नदी भी उफान पर आ गई है। न्याजूपुरा के किसानों के खेतों में पानी भर गया है। शहर में मोक्षधाम के पास एक बैंक्वेट हाल की दीवार भी भरभरा कर गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना। बारिश के बंद होते ही मंदवाड़ा गांव में तीन भाईयों सहित चार ग्रामीणों के मकान भरभराकर गिर गए। दो महिलाओं सहित आठ ग्रामीण मलबे में दबने से घायल हो गए।
मंदवाड़ा गांव के तीन सगे भाई अकरम, इसरार व सलीम के मकान गिर गए। मकान के मलबे में दबने से अकरम (40), उसकी पत्नी रेशमा (35), बेटा जुनैद (8), बेटी इकरा (6), बेटा रिहान (5), बेटी आयशा (4) व बेटा सलीम (1) घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकलवाकर सीएचसी पर भर्ती करवाया। इसी गांव में ग्रामीण मुंतजिर का मकान भी भरभराकर गिर गया। इस घटना में मुंतजिर की पत्नी भोली घायल हो गई। घायल महिला भोली को भी सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

मोरना। तेवड़ा में शुक्रवार सुबह बारिश के चलते अचानक से कच्ची छत टूट कर गिर गई जिसमें सरताज व उनकी पत्नी दब गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेज दिया। दंपती के बच्चे हादसे के समय दूसरे कमरे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed