फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three minor sisters went missing in three months

तीन माह में तीन नाबालिग बहनें हुई लापता

Sun, 23 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three minor sisters went missing in three months
तीन माह में तीन नाबालिग बहनें हुई लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी तीन सगी नाबालिग बहनें बीते तीन माह में संदिग्ध हालात में लापता हो चुकी हैं। तीनों के अपहरण में गांव के ही तीन युवक व एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने अब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटियों के नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित ने पीएम से शीघ्र न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी को मोहल्ले की एक महिला घर से बुलाकर ले गई थी, जिसके बाद से उसका सुराग नहीं है। मामले में आरोपी महिला व तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकियां देते रहे। पीड़ित के अनुसार, अब ईद के अगले ही दिन उसकी 14 व 13 साल उम्र की दो अन्य बेटियां भी संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। हरसंभव तलाश के बावजूद उनका भी सुराग नहीं लगा। इस पीड़ित ने तीनों युवकों व महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने इस बार भी उन्हीं आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर ली, लेकिन नाबालिग बहनों की बरामदगी के प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। गांव में तीन नाबालिग सगी बहनों के अपहरण के मामले में पीड़ित परिवार द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को शिकायत कर आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने के चंद घंटों बाद ही पुलिस हरकत में आ गई। तीन माह में आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस ने महज चंद घंटों के भीतर तीनों बहनों के अपहरण में नामजद एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, महिला समेत तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed