फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three members of mobile thief gang arrested, two absconding

मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three members of mobile thief gang arrested, two absconding
बुढ़ाना पुलिस ने पकड़े मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कुरालसी गांव के लिंक मार्ग पर शनिवार की सुबह पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों को घेर लिया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के दो सदस्य पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल बरामद किए गए।

इंस्पेक्टर को उनके मोबाइल पर कुरालसी गांव के लिंक मार्ग पर चोर गिरोह की सूचना मिली। शनिवार को सुबह पुलिस ने कुरालसी गांव के लिंक मार्ग पर खड़े पांच युवकों को घेर लिया। दो युवक पुलिस से बचकर गन्ने के खेत में कूद कर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए तीन युवकों से तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉइड व कीपैड 42 मोबाइल फोन बरामद किए। पकड़े गए चोरों से कोतवाली में पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि ये मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य हैं। पकड़े गए मोबाइल चोर इकबाल राणा व उम्मेद परासौली गांव के रहने वाले हैं। तीसरा चोर सालिम, मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र के जेईनंगला का रहने वाला है। मौके से फरार होने वाले चोर अमीर हसन, परासौली तथा शादाब जोगियाखेड़ा का रहने वाला है। यह गिरोह मोबाइल की दुकानों के ताले तोड़कर मोबाइल चुराने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि कस्बे की एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी हुए मोबाइल भी इनके कब्जे से बरामद हुए हैं। पकड़े गए मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरोह के फरार होने वाले सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीनों सदस्यों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed