{"_id":"6297ac193e2b7275c91c0f94","slug":"three-members-of-electric-wire-thief-gang-arrested-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt5911328120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार चोर गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार चोर गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत तार चोर गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की मंगलवार रात बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र में लुहारी रजबहे की पटरी पर कार सवार तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एक बदमाश दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश विद्युत तार चोर गिरोह के सदस्य हैं। उनसे कार, दो तमंचे, एक चाकू, चोरी के विद्युत तार के दो बंडल व एक तार कटर बरामद हुआ है। गिरफ्तार तीनों बदमाश सगे भाई हैं।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात शहर कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान कार में संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई तब पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों पैर में गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया। उसे व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों बदमाश सगे भाई अकरम, रिजवान व तौहीद निवासी जैन नगर खतौली है। तीनों भाई वर्तमान में सिटी गार्डन, थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ में रहते है। उनसे दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू, कार, एक तार कटर व ग्यारह हजार विद्युत लाइन के काटे गए चोरी के तारों के दो बंडल बरामद किए हैं। तौहीद दोनों पैरों में गोली लगने पर घायल हुआ है।
सीओ सिटी ने बताया कि तौहीद पर विद्युत तार चोरी सहित 34 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से वह विद्युत तार चोरी के तीस मुकदमों में वांछित चल रहा था। रिजवान के खिलाफ भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अकरम का आपराधिक इतिहास पता कराया जा रहा है। तौहीद सितंबर 2021 को मुठभेड़ के दौरान भागा था। उसका भाई अनीस और नईम पकडे़ गए थे। दानिश उर्फ काला बाद में मीरापुर में पकड़ा गया था। इस गिरोह द्वारा आसपास के सभी जनपदों में विद्युत तार चोरी किए हैं। गिरफ्तार घायल बदमाश को उपचार के बाद उसके साथियों सहित मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।