{"_id":"60e847cc87cc6a6c5d7404fe","slug":"three-members-of-a-family-from-muzaffarnagar-has-died-in-car-accident-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजड़ गया परिवार: पंजाब में दर्दनाक हादसा, मां समेत दो बेटों की मौत, मुजफ्फरनगर के थे रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गया परिवार: पंजाब में दर्दनाक हादसा, मां समेत दो बेटों की मौत, मुजफ्फरनगर के थे रहने वाले
Fri, 09 Jul 2021 06:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:27 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक परिवार पर शुक्रवार को गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के तीन सदस्यों की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
पंजाब में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। मुजफ्फरनगर से गुरुद्वारा दमदमा साहिब मत्था टेकने जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक ट्रॉले को ओवरटेक करते समय इनकी कार के एक खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इस हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी दंपती और उसके दो बेटों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मस्तुआना साहिब के समीप हुआ और हादसे में पुरुषार्थी कालोनी मुजफ्फरनगर निवासी सरदार निरमोहन नागपाल (54), उनकी पत्नी जसविंदर कौर, बेटों नवदीप (24) और मनदीप (29) की मौत हो गई। जसविंदर एमजी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में शिक्षिका थी। निरमोहन सिंह को गंभीर हालत में संगरूर से पटियाला रेफर किया गया था, रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह परिवार बेटों की शादी की तैयारियों जुटा था। संगरूर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद इन्हें मनदीप के लिए लड़की भी देखनी थी। हादसे से पुरुषार्थी कॉलोनी में शोक का माहौल है।
विज्ञापन