फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three-kilometer area completely sealed in Purkaji area

पुरकाजी क्षेत्र में तीन किलोमीटर का एरिया पूरी तरह सील

Thu, 09 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three-kilometer area completely sealed in Purkaji area
पुरकाजी की गनी मस्जिद के पास निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी क्षेत्र में तीन किलोमीटर का एरिया पूरी तरह सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से संक्रमित जमाती मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद के पुरकाजी व शहर से सटे गांव में ठहरी तब्लीगी जमात के तीन जमातियों के जांच में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जहां ये ठहरे हुए थे। दोनों मस्जिद के इमाम और उनके परिवारों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। इन स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी और डीएम ने भी दोनों स्थानों पर जाकर किए गए इंतजाम का जायजा लिया।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से कोरोना कनेक्शन जुड़ने के बाद पुलिस-प्रशासन ने जनपद के मस्जिद-मरकज में जमातियों की तलाश में अभियान चलाया था। इसमें जिले में आई हुईं 37 जमात चिह्नित की गई थीं, जिनके 410 जमातियों को उनके ठहरने के स्थान पर ही होम क्वारंटीन किया गया था। पुलिस-प्रशासन द्वारा अब इनमें से संदिग्ध जमातियों के सैंपल लेकर भेजे जा रहे हैं, जिनमें से तीन जमातियों के सैंपल बुधवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें पुरकाजी की एक मस्जिद में ठहरे झारखंड के दो और शहर से सटे गांव की मस्जिद में ठहरा केरल निवासी एक जमाती शामिल है। रात में ही तीनों जमातियों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरकाजी की मस्जिद के तीन किलोमीटर का एरिया बेरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया, वहीं शहर से सटे गांव के सभी मुख्य मार्गों को भी बल्लियां लगाकर गांव सील कर दिया है। दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब घर-घर जाकर सभी परिवारों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी।
विज्ञापन

घर से निकलने की नहीं मिलेगी अनुमति
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र व शहर से सटे गांव को कोरोना पॉजीटिव जमाती मिलने के बाद सील किए जाने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी। न ही किसी को एक-दूसरे के पास जाने दिया जाएगा। सभी दुकानें, मेडिकल स्टोर व दूध डेयरियां बंद रहेंगी। ग्रामीणों को पुलिस-प्रशासन द्वारा ही जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 25 आयु वर्ग के हैं तीनों जमाती
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों जमाती युवा हैं। तीनों जमातियों की उम्र 20 से 25 आयुवर्ग के बीच है। ये जमाती लॉकडाउन से कुछ दिन पूर्व ही निजामुद्दीन मरकज से होकर जनपद में आए थे, जो जिले में पुरकाजी व शहर से सटे गांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे। पुरकाजी की जिस मस्जिद में दो नमाजी पॉजिटिव मिले हैं, उनकी कुल संख्या 17 है। ये सभी मस्जिद में ही होम क्वारंटीन किए गए थे, जिन्हें कुछ दिन पूर्व वहां से निकालकर बीआईटी क्वारंटीन केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed