फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three killed including couple

सड़क हादसों में दंपति सहित तीन की मौत      

Mon, 29 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three killed including couple
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
जानसठ रोड पर दो दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद जानसठ लौट रहे बाइक सवार दंपति को दस टायरा ट्रक ने कुचल दिया। बिजनौर गंगा बैराज पर स्नान कर लौट रहे बुजुुर्ग दंपति की बाइक में बस की टक्कर से महिला की पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। 
विज्ञापन


पुरकाजी के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी सोनू (21) पुत्र संतराम काफी समय से पत्नी राजेश उर्फ राधिका (19) के साथ जानसठ के वाजिदपुर गांव में रहा था। रविवार को वह पत्नी को चिकित्सक के यहां दिखाने के लिए शहर आया था। पत्नी माह की गर्भवती थी। दोपहर करीब एक बजे डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों बाइक से वाजिदपुर लौट रहे थे। नई मंडी कोतवाली के बाईपास से जानसठ मार्ग पर पेपर मिल के पास दस टायरा ट्रक ने सोनू की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों सड़क पर गिर गए और सिर सड़क में लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  इसी मार्ग पर निराना के पास हुई दूसरी दुर्घटना में शहर कोतवाली के कृषणापुरी निवासी मदन लाल तायल पत्नी संतोष तायल (55) के साथ रविवार सुबह बाइक से बिजनौर बैराज पर गंगा स्नान के लिए गए थे। दोपहर में दोनों वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानसठ रोड पर निराना के पास पीछे से आई प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। संतोष देवी बस की ओर गिर गई और पहिया उनके सिर के ऊपर से उतर गया। मौके पर ही संतोष देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

   
आत्महत्या करने गंगनहर में कूदा युवक          
पुरकाजी। हरिनगर निवासी गौतम घरेलू परेशानी के चलते काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। रविवार सुबह वह आत्महत्या करने के इरादे से धमात गंग नहर में कूद गया। उसे देखकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने अपनी जान पर खेलकर उसे नहर से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां पर गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed