फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three Khatauli youths died in Buxar, Meerut.

एक साथ दो युवकों के शव देख मचा कोहराम

Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three Khatauli youths died in Buxar, Meerut.
मुजफ्फरनगर: खतौली में मृतक युवकों के घर इकठठा हुई भीड़। मेरठ में कार हादसे में हुई तीन युवकों की म? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो युवकों की मौत से परिवार के सदस्यों पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। शादी समारोह से लौटते समय मेरठ के बक्सर में हुई दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में खतौली के दो युवक आदिल और सिकंदर शामिल हैं। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मोहल्ला लाल मोहम्मद में दोनों युवकों के शव शनिवार तड़के पीड़ित परिजन लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में दोनों युवकों के शवों को सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया। कस्बे के मौअज्जिज लोगों ने दोनों युवकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
कस्बे के मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी आदिल (22) और सिकंदर (19) शुक्रवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब 9.30 बजे कार से मेरठ गए थे। वहां इंचौली निवासी सलमान और दो अन्य साथियों के साथ वे शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 11.30 बजे मेरठ से घर के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही वे मेरठ में बक्सर के निकट पहुंचे, सड़क पर बने स्पीडब्रेकर पर उनकी तेज रफ्तार कार उछलकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहां खतौली निवासी आदिल, सिकंदर और मेरठ के इंचौली निवासी सलमान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर रात में ही खतौली से भी दोनों युवकों के परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे पीड़ित परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही दोनों युवकों के शव लेकर कस्बे में पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह से ही उनके घरों पर लोगों का तांता लग गया। कस्बे के मोअज्ज्जि लोगों ने दोनों युवकों के परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद दोनों युवकों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

17 को जाना था सऊदी अरब
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी सिकंदर के पिता वसीम पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इकलौता बेटा सिकंदर अपने पिता की दुकान पर बैठकर उनका हाथ बंटाता था। पीड़ित परिजनों के अनुसार 17 जनवरी को वह अपने मामा शाहआले के पास दुबई जाने वाला था, जिसकी टिकट व वीजा फाइनल हो चुका था। इससे पहले ही सड़क हादसे ने सिकंदर की जिंदगी छीन ली। उधर, आदिल कस्बे की शराफत कॉलोनी में मेडिकल स्टोर चलाता था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed