फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three injured in road accident

सड़क हादसे में तीन घायल

Sat, 20 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three injured in road accident
बुढ़ाना में कार व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में हाइवे पर पलटी ट्राली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क हादसे में तीन घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ी सखावतपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास लग्जरी कार छोटे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस घटना में ट्रैक्टर का चालक व कार सवार दो ग्रामीण घायल हो गए।

फुगाना थाना के गांव लोई का रहने वाला राव अंबार खां गांव के ही असगर को साथ लेकर अपनी लग्जरी कार से बुढ़ाना आ रहा था। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ी सखावतपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास कार की छोटे ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई। इस घटना में ट्राली पलट गई। कार खाई में जा गिरी। ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक वसीम निवासी मोहल्ला सफीपुर पट्टी, कस्बा बुढ़ाना व कार सवार राव अंबार खां व असगर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। ट्रैक्टर चालक वसीम को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed