{"_id":"603d35f08ebc3ee97d237217","slug":"three-including-a-woman-died-in-accidents-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt527863643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
हादसों में महिला सहित तीन की मौत
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। जनपद में बीते 24 घंटों में सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुरकाजी में गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव कम्हेड़ा के निकट बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर में युवक और महिला की जान चली गई। वहीं, हाईवे के पचेंडा कट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
भोपा कस्बा निवासी दीपक की ससुराल पुरकाजी में है। रविवार को वह पत्नी हिमानी (35) व तीन बच्चों अक्षिता, अशिका व ध्रुव के साथ ई-रिक्शा से ससुराल गया था। पुरकाजी से सोमवार दोपहर दंपती अपने तीनों बच्चों के साथ ई-रिक्शा से ही भोपा के लिए निकले थे। जैसे ही वे गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव कम्हेड़ा के निकट पहुंचे, सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के साथ ही हिमानी भी चलती ई-रिक्शा से नीचे सड़क पर गिर गई। दोनों के सिर सड़क से टकराने के कारण वे लहूूलुहान हो गए, जिन्हें अचेतावस्था में तत्काल पीएचसी पुरकाजी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हिमानी व बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार की पहचान जनपद अलीगढ़ के चंडोस थाना क्षेत्र के गांव अंगीपुर निवासी अमित (25) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे अमित के बहनोई गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी इंद्रपाल ने बताया कि अमित उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के सिडकुल स्थित फैक्टरी में काम करता था। दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गया था। वहां से सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर सिडकुल आने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही हुए हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मामले में एक ओर जहां हिमानी के पति दीपक ने बाइक सवार अमित के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अमित के बहनोई इंद्रपाल ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हादसे में हिमानी की मौत की जानकारी मिलने से भोपा निवासी दीपक के परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन शव लेने के लिए मोर्चरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उधर, छपार थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी कपिल (25) रविवार देर रात बाइक पर शहर से हाईवे होते हुए गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे स्थित पचेंडा कट पर पहुंचा, अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। कपिल के पिता विनोद कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।