{"_id":"5db453928ebc3e017553c7b1","slug":"three-divorces-given-to-woman-in-the-court-premises-muzaffarnagar-news-mrt4505574189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
कचहरी परिसर में महिला को दिया तीन तलाक
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में मुकदमा वापस नहीं लेने से गुस्साए शौहर ने महिला से मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब दस साल पूर्व शुएब आलम, निवासी गांव बिनौली बागपत से हुआ था। निकाह के बाद महिला को एक बेटी भी हुई, जो फिलहाल आठ साल की है। देवर ने एक बार महिला से दुष्कर्म का भी प्रयास किया, जिसकी शिकायत करने पर शादी के करीब दो साल बाद ही उसे बेटी समेत मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया, तभी से महिला मायके में रह रही है, जिसके बाद उसने परिवार न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया था। पीड़िता का कहना है कि शौहर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। शुक्रवार को महिला तारीख पर गई थी। आरोप है कि शौहर ने महिला पर कचहरी परिसर में ही मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और विरोध करने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए महिला से मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया, जिसके बाद आरोपी शौहर उसे सभी के सामने तीन तलाक कहकर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।