फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three dead including a girl child in the district

जिले में बच्ची समेत तीन की मौत

Sun, 30 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three dead including a girl child in the district
मुजफ्फरनगर। शनिवार को छह माह की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मासूम बच्ची अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मृत मिली, जबकि तितावी के गांव लड़वा में बाग ठेकेदार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में तीन दिन से भर्ती युवक की भी बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी नदीम का अपनी पत्नी चांदनी से कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते तीन दिन पूर्व चांदनी अपनी छह माह की बच्ची को पति के पास ही छोड़कर मायके चली गई थी। शनिवार सुबह उक्त बच्ची नदीम के ही घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। परामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। नदीम से बात की गई तो उसने बीमारी से बच्ची की मौत होने की जानकारी दी। एसआई का कहना है कि बच्ची के शव पर किसी भी तरह की चोट आदि का निशान नहीं है। ऐहतियातन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, तितावी क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी स्थित पंजाबी ढाबे पर करीब आठ माह से जनपद गया के मोहल्ला देवचौरा निवासी मूक-बधिर युवक मुकेश प्रसाद काम करता था। ढाबा संचालक विनोद ने बताया कि कुछ समय से मुकेश के पैर में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके चलते तीन दिन पूर्व उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार को मुकेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस ने ढाबा संचालक द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर से मुकेश के परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दी, जिस पर परिजन वहां से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। एसओ का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही मामले में किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में गिरने से बाग ठेकेदार की मौत
गांव लड़वा निवासी जाहिद (35) पुत्र जादा ने गांव के ही महकार का अमरूद का बाग ठेके पर लिया हुआ है। शनिवार को जाहिद गांव के ही नरेश के ट्रैक्टर से अमरूद के पेड़ों पर दवा का स्प्रे करा रहा था। इसी दौरान पानी की जरूरत पड़ने पर कुएं पर लगाए गए ट्यूबवेल को चलाया गया, लेकिन पानी नहीं आया। इस पर जाहिद पंखा ठीक करने के लिए करीब 20 फीट गहरे कुएं में उतर गया। पंखा ठीक कर वह जैसे ही कुएं से ऊपर पहुंचा, अचानक पैर फिलसने से वह कुएं में जा गिरा। कुएं में जाहिद करीब दस फीट नीचे लगाई गई एंगल पर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कुएं से शव निकालकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed