फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three committees suspended in urea scam

यूरिया घोटाले में समितियों के तीन कर्मचारी निलंबित

Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three committees suspended in urea scam
यूरिया घोटाले में समितियों के तीन कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूरिया वितरण में हुए घोटाले में जांच के उपरांत कार्रवाई का सिलसिला जारी है। खाद वितरण में नियमों का पालन नहीं करने पर पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उधर, सहकारी समितियों में खाद का घोटाले कर ई-पॉस मशीनों में गलत एंट्री करने वाले तीन समितियों के एक-एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है।

यूरिया के वितरण में गड़बड़झाला सामने आने के बाद शासन के निर्देश पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की थी। जांच में यूरिया वितरण में घोटाला पकड़ा गया। यह भी पता चला कि ऐसे किसानों के नाम भी खाद का वितरण दर्शाया गया, जिनके पास जमीन नहीं है। समितियों के कर्मचारियों के नाम भी खाद के सैकड़ों बोरे दर्ज मिले। खाद विक्रेताओं ने भी ई-पॉस मशीनों में गड़बड़ी की है। गठित टीमों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद विक्रेताओं और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। एआर कोआपरेटिव योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यूरिया खाद के वितरण के नियमों का पालन नहीं करने पर तीन सहकारी समितियों के तीन कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। एक अप्रैल से लेकर 31 जुलाई 2020 के बीच खाद वितरण के दौरान मशीनों में फर्जी एंट्री सामने आई थी, जांच के बाद तीन कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। ककरौली किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अमित कुमार को निलंबित किया गया है। उन पर एक किसान हर्ष के नाम 773 खाद के बोरे ई-पॉस मशीन में चढ़ाने का आरोप है। निलंबन के दौरान वह समिति के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। मोरना किसान सेवा सहकारी समिति के ऑफिस सहायक तेजपाल को भी नियमों के विरुद्ध यूरिया वितरण करने पर निलंबित कर दिया गया है। सीकरी साधन सहकारी समिति पर तैनात महीपाल सिंह को भी निलंबित किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने किसान यशपाल सिंह के नाम 1260 और रजत चौधरी के नाम 1348 खाद के बोरे चढ़ाए हैं। विभागीय नियमों की अवहेलना की है। उन्हें भी समिति मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला कृषि अधिकारी जसबीर सिंह तेवतिया ने बताया कि खाद का वितरण सही प्रकार से नहीं करने पर और एक ही किसान के नाम पर बार-बार वितरण दिखाए जाने पर पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनमें पंवार खाद भंडार तितावी, एग्री जंक्शन चरथावल, चौधरी एग्रो एजेंसी चरथावल, किसान बीज स्टोर खतौली और गोयल खाद भंडार शाहपुर के खाद विक्रेता शामिल है। लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed