{"_id":"5feb7d408ebc3e3c4f42ed46","slug":"three-caught-with-drug-pills-muzaffarnagar-news-mrt518027821","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की गोलियों के साथ दबोचे तीन बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की गोलियों के साथ दबोचे तीन बदमाश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान तीन युवकों को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह मोहल्ला अंबा विहार में चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़े गए लोगों में किदवईनगर निवासी आरिफ और नदीम शामिल हैं। आरिफ के पास से 207 और नदीम से 730 नशे की गोलियां बरामद की गईं हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
उधर, खतौली कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बालाजीपुरम से संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को हिरासत में लिया। आरोपी मोहल्ला देवीदास निवासी गौरव उर्फ गौरा के पास से नशे की 840 गोलियां बरामद की गईं। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव थाने का हिस्ट्रीशीटर व टॉप-टेन में शामिल है, जिस पर विभिन्न थानों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शांति भंग में तीन का चालान किया
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुआड़ा खुर्द निवासी कपिल पड़ोसी युवक के साथ मामूली विवाद में झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने कपिल को हिरासत में ले लिया। उधर, कस्बे के जमना विहार निवासी आशीष सोम को किराएदार ऋषभ से झगड़ा करने पर हिरासत में ले लिया। वहीं, गांव गंगधाडी में भी मामूली विवाद में लड़ रहे सतपाल व बिट्टू को हिरासत में ले लिया गया। सभी आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।