{"_id":"666e8a6d42d6ef57880e600a","slug":"three-brothers-going-to-haridwar-to-take-bath-in-ganga-died-in-an-accident-in-muzaffarnagar-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक ने तीन भाइयों को रौंदा: गंगा स्नान के लिए जा रहे थे हरिद्वार, सड़क किनारे पीने लगे थे गन्ने का रस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक ने तीन भाइयों को रौंदा: गंगा स्नान के लिए जा रहे थे हरिद्वार, सड़क किनारे पीने लगे थे गन्ने का रस
Sun, 16 Jun 2024 12:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:17 PM IST
सार
अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया था।
विज्ञापन
हाईवे के किनारे खड़ा मैजिक, जिसने तीन युवकों को बुरी तरह रौंद डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-दून हाईवे पर बरला -छपार के बीच अनियंत्रित टाटा मैजिक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी अर्जुन (18), अभिषेक (20) और रोहित (25) की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण हाईवे किनारे खड़े होकर गन्ने का रस पीने लगे, इस दौरान टाटा मैजिक ने तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया। बस चालक पहिया बदलने लगा, इस दौरान बस में सवार आशा पल्ली रोड हमदर्द चौक दिल्ली निवासी सगे भाई अर्जुन व अभिषेक पुत्र सुनील कोटिया और इनके चाचा का बेटा रोहित हाईवे किनारे गन्ने का रस पीने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए और टाटा मैजिक भी पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को पुरकाजी सीएचसी पर ले गई, जहां तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन