फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three accused of stealing coal tar arrested

तारकोल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing coal tar arrested
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट से तारकोल के 42 ड्रम चोरी किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 ड्रम और वारदात में इस्तेमाल दो वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया की 25 मई की रात्रि फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के हाईवे स्थित हॉटमिक्स प्लांट से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 42 ड्रम तारकोल के चोरी हुए थे। इस मामले में कंपनी के ठेकेदार की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के खुलासे के लिए देवबंद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया की बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र के घ्याना गांव के तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप और एक टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाए वाहनों को तेजी के साथ दौड़ा दिया। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों वाहनों को रोक लिया। उन्होंने बताया की दोनों वाहनों से चोरी के 22 तारकोल के ड्रम बरामद हुए, जबकि ग्राम घाटहेड़ा थाना रामपुर मनिहारान निवासी तैय्यब, रहीस और थाना नागल के मंडकी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात ने बताया की तीनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, एसआई सुनील कुमार, सिपाही नरेंद्र, कुंवरपाल, कपिल और लोकेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed