{"_id":"604cf3154c36f647ec078948","slug":"three-accused-arrested-in-encounter-by-police-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचे गए गिरोह के तीन शातिर, पंचायच चुनाव के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाए थे अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचे गए गिरोह के तीन शातिर, पंचायच चुनाव के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाए थे अवैध शराब
Sat, 13 Mar 2021 10:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:46 PM IST
सार
- मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
- पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी की शराब, बोलरो और तमंचा बरामद किया
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस ने परासौली नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों अमित, अशोक और साहिल को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का एक सदस्य पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। इस गिरोह के सदस्यों के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा से तस्करी करके लाई गई 17 पेटी अवैध शराब, तस्करी में प्रयोग बोलरो, तमंचे और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस शुक्रवार को देर रात परासौली गांव के लिंक मार्ग पर गश्त कर रही थी। पुलिस को नहर की पटरी पर बोलरो आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखकर बोलरो सवार चार युवकों ने पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेतों से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए घेरकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवकों के कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छात्रा से अश्लील बातें: लड़की ने शिक्षक की जमकर की धुनाई, चप्पल से पीटा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए युवक अमित, अशोक व साहिल हरियाणा के सोनीपत जनपद के गोहाना थाना क्षेत्र के गांव मोई हुड्ड़ा के रहने वाले हैं। ये तीनों विशाल उर्फ मुरली शराब तस्कर गैंग के सदस्य हैं। यह गैंग हरियाणा से शराब की तस्करी करके प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि बोलरो में बरामद हुई शराब खतौली क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर हरियाणा से हमारे प्रदेश के जनपदों में तस्करी की शराब सप्लाई की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब तस्कर गैंग के तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/