{"_id":"66dde01ec3401d4c3a0ae4e8","slug":"threat-to-kill-businessman-if-he-does-not-withdraw-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-129483-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुकदमा वापस न लेने पर कारोबारी काे जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुकदमा वापस न लेने पर कारोबारी काे जान से मारने की धमकी
Sun, 08 Sep 2024 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कई राज्यों में कारोबार करने वाले कारोबारी विनोद कुमार मलिक को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने एक पूर्व प्रधान सहित दो आरोपियों के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना सिविल क्षेत्र के साउथ सिविल लाइन निवासी विनोद कुमार मलिक बड़े कारोबारी हैं। उनका कई राज्यों में कारोबार हैं। उन्होंने कई माह पहले थाना सिविल लाइन में अपने एक कर्मचारी कांधला निवासी नवीन के खिलाफ लाखों रुपये का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया था।
पीड़ित विनोद कुमार मलिक ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पास 28 अगस्त की रात के समय चार बार काल आई। आरोप है कि आरोपी नवीन ने उन्हें फोन किया और कहा कि जो मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज कराया था, उसमें क्या कर लिया। अपना मुकदमा वापस ले ले। वरना अच्छा नहीं होगा। आरोप है कि आरोपी नवीन के पास बागपत केे गांव जिवाना के पूर्व प्रधान राजीव भी मौजूद थे। उन्होंने भी मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के गैंग से जान का खतरा जताया है। सुरक्षा की मांग की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अब यह मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।