{"_id":"81648fda3ddbdc6c13b3fd6c6687de0c","slug":"thousands-of-litter-at-the-base-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों आधार कार्ड कूड़े में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों आधार कार्ड कूड़े में मिले
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। आम जनता के घर तक पहुंचाने के बनाए हजारों आधार कार्ड उपडाकघर कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर में डाल दिए। मीडिया को पता चला तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
प्रधानमंत्री ने नीति आयोग योजना लागू कर देश की जनता को आईडी के रूप में आधार कार्ड से जोड़ने का काम किया था। इसके लिए देश के हर जिले में तहसील स्तर पर अलग से जनसेवा केंद्र खोले गए थे।
केंद्र संचालकों को सरकार की ओर से एक आधार कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये दिए जाते हैं। सभी आधार कार्ड बंगलूरू से जारी होते हैं।
जिसका कार्ड बन जाता है, उस व्यक्ति के नाम व पते पर पहुंचाने के लिए डाकघर को भेज दिया जाता है, लेकिन आधार कार्ड लोगों तक उनके घर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड लोगों तक किस कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं, यह उजागर खतौली के उप डाकघर कर्मचारियों की करतूत से हुआ।
शुक्रवार को जीटी रोड स्थित उप डाकघर के पीछे एक खंडहर मकान में कर्मचारियों को कूड़े पर आधार कार्ड डालते हुए राह चलते लोगों ने देख लिया। पता चलने पर मीडियाकर्मी मकान पर पहुंचे और कूड़े के ढेर पर पड़े कार्डों के फोटो खींच लिए, जिसे लेकर डाक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
उप डाकघर के पोस्टमास्टर के कहने पर कर्मचारियों ने आनन-फानन में हजारों आधार कार्डों को बोरे में भरकर डाकघर में रख लिए। उप डाकघर के कर्मचारियों ने आधार कार्डों को आम जनता तक पहुंचाने के बजाए कूड़े पर फेेंककर पीएम की इस योजना को पलीता लगाने का काम किया है।
मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - आरके शर्मा, पोस्टमास्टर