फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thousands of jewels were blown from a villager's house

बदमाशों ने मकान में घुसकर 5 लाख रुपये के जेवर चोरी किए

Wed, 29 Jan 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thousands of jewels were blown from a villager's house
खतौली के गांव मोहददीनपुर में मकान में चोरी की घटना के बाद मकान में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
ग्रामीण के घर से लाखों के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने मकान में घुसकर करीब लाखों रुपये की कीमत के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बदमाशों ने मकान में सो रहे परिवारों के कमरों को बाहर से बंद कर दिए थे। बुधवार की सुबह परिवार के लोगों ने कमरों के अंदर से शोर मचाया। इस पर पड़ोसियों ने कमरों को खोलकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और परिवार के लोगों से चोरी की घटना को लेकर जानकारी ली।

गांव मोहद्दीनपुर निवासी राजपाल पुत्र अभयराम व उसके दोनों पुत्र अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात को अपने अपने कमरों में सो रहे थे। रात को बदमाश मकान की दीवार कूदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने सबसे पहले मकानों में सो रहे परिवार के सदस्यों को कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने आराम के साथ कमरे में रखी सोने व चांदी के करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पूरा परिवार सोता रहा और बदमाश घर को खंगालते रहे। बुधवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो उनके कमरे बाहर से बंद थे। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने मकान में पहुंचकर कमरों को खोला। परिवार के लोगों ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सोने व चांदी के जेवरात गायब मिले और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा कराने की मांग की तथा रात के समय गांव में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। पुलिस ने शीघ्र की चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed