{"_id":"6418ae3bc4fb2e4d060d77e4","slug":"thousands-of-equipment-burnt-due-to-lightning-muzaffarnagar-news-c-14-1-161328-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजली गिरने से हजारों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजली गिरने से हजारों के उपकरण फुंके
Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी। कोल्हू पर स्थित ट्रांसफार्मर और धर्म कांटे पर बिजली गिरने से उपकरण फुंक गए।
गांव समौली निवासी सतेंद्र चौहान का कैलाशनगर के पास उनकी ट्यूबवेल, दो कोल्हू और धर्म कांटा है। सोमवार दोपहर सतेंद्र का पुत्र मनीष चौहान कोल्हू पर काम करने वाले प्रवीण, प्रवेश के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान तेज गरज और चमक के साथ बिजली ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर पर गिरी। इसके बाद जब मनीष ने ट्यूबवेल के अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर और धर्म कांटे की चार रॉड सेल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन और इंवर्टर भी फुंके मिले। बिजली के कारण करीब साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है।