{"_id":"66e1931c5f9bc7730c0f53ed","slug":"those-who-use-indecent-language-on-social-media-away-from-hold-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-129700-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पकड़ से दूर
विज्ञापन
-पुलिस ने भाजपा के युवा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पोस्ट करने के मामले में भाजपा के युवा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जानसठ क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति काफी दिनों से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा था। पूर्व विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने इस मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी थी। पुलिस को जांच-पड़ताल में पता चला कि फर्जी आईडी जानसठ कोतवाली के गांव महलकी निवासी उम्मेद चला रहा है। पुलिस को जांच में यही भी पता चला कि खतौली के भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक रहेजा ने भी इस फर्जी फेसबुक आईडी पर गलत पोस्ट की थी। पूर्व विधायक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने खतौली के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक रहेजा और गांव महलकी के निवासी उम्मीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।