फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Those who do not respect the Supreme Court's decision go to Pakistan'

‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान न करने वाले पाकिस्तान चले जाएं’

Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
'Those who do not respect the Supreme Court's decision go to Pakistan'
गजराज सिंह राणा, नगर अध्यक्ष-भाजपा - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड और जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने का निर्णय लेने पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग अदालत के फैसले का सम्मान नहीं करते उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड और जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का निर्णय लिए जाने पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान नहीं करते वह यहां से पाकिस्तान चले जाएं। मंगलवार को एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में राणा ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा न कि शरीयत से, जो लोग देश के संविधान और कानून को नहीं मानते तथा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को न मानकर खुद को सबसे ऊपर समझ रहे हैं। ऐसे लोगों को हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। गजराज राणा ने पक्षकार इकबाल अंसारी और दिल्ली के शाही इमाम बुखारी के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल न करने के निर्णय का समर्थन किया है। इतना ही नहीं राणा ने आरोप लगाते हुए कुछेक संगठन मुल्क का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा के बयान को लेकर भाजपा के अन्य नेता किनारा करते हुए किसी भी प्रकार की बयानबाजी से परहेज कर रहे हैं। जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी भी बयान उनके संज्ञान में नहीं आया है। इसलिए इस पर भी कुछ भी नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed