फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This time no fair was held in Purkaji

पुरकाजी में इस बार नहीं लगा मेला छड़ियान

Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
This time no fair was held in Purkaji
पुरकाजी में इस बार नहीं लगा मेला छड़ियान
विज्ञापन

पुरकाजी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कस्बे के बाहरी छोर पर हाईवे पर बनी गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर दो दिवसीय मेला छड़ियान नहीं लगा। इस बार प्रशासन द्वारा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक रही। बावजूद इसके सैकड़ों श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवारों के लिए सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी।

कस्बे में हाईवे पर पिछले करीब 50 वर्षों से गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर दो दिवसीय मेला छड़ियान लगता आ रहा है। मेले में कस्बे व आसपास देहात और उत्तराखंड सहित दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। इसके अलावा मेले में ऊंचे ऊंचे झूलों सहित खेल खिलौनों और मिठाई व मिट्टी और लकड़ी के सामान की सैकड़ों दुकानें भी सजती हैं। मगर, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते, शासन प्रशासन द्वारा मेले पर रोक लगाने के कारण लोग मेले का आनंद नहीं उठा पाए। सेवादार सुरेश कश्यप व सागर कोरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन द्वारा इस बार मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते मेले व अन्य भीड़ भाड़ वाले आयोजनों पर शासन द्वारा रोक लगा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed