{"_id":"5e7b8f808ebc3e773f30adfe","slug":"this-carelessness-can-cause-your-life-muzaffarnagar-news-mrt475290754","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये लापरवाही आपकी जिंदगी को पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये लापरवाही आपकी जिंदगी को पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सब्जी मंडी में सुबह खरीदारी करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ये लापरवाही आपकी जिंदगी को पड़ सकती है भारी
पुरकाजी। कस्बे में काफी लोग नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर निकलकर अपनी जान को जोखिम डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को दिन निकलते ही लोग सड़कों पर निकल आए और जमकर खरीदारी की। नतीजतन किराना और मेडिकल की दुकानों पर भीड़ लगी रही। उधर, पुलिस ने बेवजह सड़कों पर टहलते नजर आए। पुलिस ने कई लोगों को फटकार लगाकर खदेड़ दिया। पुलिस ने कई बाइक सवार लोगों से शमन शुल्क वसूला और कई लोगों के चालान भी काटे। इसके अलावा पुलिस ने कस्बा निवासी अखलाक, विजय, भोला, रोहित, अलीहसन आदि पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 188 के तहत कार्रवाई भी की है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का कहना है कि जो भी लॉकडाउन का उलंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत में भी भीड़ जुटी
पुरकाजी। सरकार द्वारा पात्र लोगों के खातों में एक हजार रुपये देने की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ नगर पंचायत कार्यालय पर भीड़ लग गई, जिसे हटाने के लिए पंचायत कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।