{"_id":"66fa8fad4e173b8bef0a60b9","slug":"third-accused-in-rajbir-murder-case-surrenders-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-131046-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राजबीर हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राजबीर हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
-दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कुरथल गांव के राजबीर कश्यप हत्याकांड में तीसरे हत्यारोपी दीपक ने कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी राजबीर कश्यप (48) गांव में अपने घर में ही परचून की दुकान करता था। शनिवार रात गांव के ही तीन आरोपियों का तंबाकू की पुड़िया मांगने को लेकर दुकानदार के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद में गाली गलौज के बाद तीनों युवक अपने घर चले गए थे। थोड़ी देर बाद वे भाला लेकर दुकान पर आए। उन्होंने दुकानदार की छाती में भाला घोंपकर हत्या कर दी थी। घटना की नामजद तहरीर मृतक के भाई संजीव ने तीन सगे भाई टिल्लू, दीपक व मंगू के खिलाफ दी थी। पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर लिया था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित हुई थीं। पुलिस ने एक सप्ताह पहले मंगलवार को बड़कता पुलिया के पास से टिल्लू व मंगू को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग आलाकत्ल भाला भी बरामद कर लिया। पुलिस ने तीसरे हत्यारोपी कि गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की दबिश व दबाव के चलते तीसरे मुख्य हत्यारोपी दीपक ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी दीपक ने स्वयं कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।