फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thieves blew cash worth lakhs from closed house

चोरों ने बंद मकान से उड़ाई लाखों की नकदी व आभूषण

Fri, 25 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew cash worth lakhs from closed house
देवबंद के मोहल्ला अबुलमाली में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला अबुलमाली निवासी मो. मोईन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित मुजफ्फरनगर के कवाल में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। शुक्रवार को भाई शाकिर ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हुई है। मोईन के मुताबिक जब वह वापस आए तो पाया सभी कमरों और वहां रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। बताया कि देखने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखा बहन का करीब ढ़ाई तौला सोने के आभूषण, बहन और मां की करीब एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करते हुए शीघ्र घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed