फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thieves attack in Chhachharpur, goods worth lakhs stolen

Muzaffarnagar News: छछरपुर में चोरों का धावा, लाखों का सामान चोरी

Tue, 21 Mar 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves attack in Chhachharpur, goods worth lakhs stolen
खतौली- गांव छछरपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खतौली। पमनावली चौकी क्षेत्र के गांव छछरपुर में रविवार रात चोरों ने छह मकानों में घुसकर अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। दिन निकलने पर ग्रामीणों को चोरी की घटना का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

छछरपुर गांव के बाहर के मकान निशाना बनाए गए। मकानों में सो रहे लोगों को चोरी किए जाने की भनक तक नहीं लग पाई। चोरों ने पूरी रात में आधा दर्जन मकानों को अपना शिकार बनाया। बिजेंद्र पाल के घर से चोरों ने मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, सोने की चेन, तीन पायजेब, 20 जोड़ी चुटकी, सात हजार की नकदी चुराई। कृपाल कुमार के घर से हजारों की नकदी पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

प्रेम कुमार के यहां से सेफ के ताले तोड़कर पायजेब, चुटकी, लोंग, दो अंगूठी, 15 हजार की नकदी चोरी की। जगवीर सैनी के घर से छह जोड़ी बिछुए, तीन जोड़ी पायजेब, एक गले का सोने का सेट, एक टीका माथे का सोने का, एक सोने की लोग, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी सोने के कंगन, 25 हजार की नकदी चोरी की। अनिल के घर से सेफ का ताला तोड़कर 42 हजार की नगदी, पैंडल सोने का, कुंडल, पायजेब, छह चुटकी चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां वैष्णो मंदिर के पुजारी मांगेराम के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विनोद के घर में घुसने का प्रयास करते समय उनके घर पर जाग हो गई। जिस कारण वह वहां चोरी नही कर सके। चोर सभी मकानों से चोरी कर जंगल के रास्ते भाग गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
गांव छछरपुर में एक ही रात में कई मकानों में हुई चोरी की घटना के बाद गांव तथा गांव के बाहर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर तक पहुंचने का प्रयास करेगी। यदि सीसीटीवी फुटेज में कुछ हाथ नहीं लगा तो पुलिस के लिए चोरी की घटना खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

खतौली- गांव छछरपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

खतौली- गांव छछरपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed