फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thief came to steal robbery in Ara machine

आरा मशीन में चोरी करने आया चोर कैमरे में हुआ कैद

Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thief came to steal robbery in Ara machine
घटनास्थल पर पड़ा प्लास व लोहे के नट बोल्ट - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के शास्त्री चौक स्थित एक आरा मशीन में चोरों ने ताले तोड़कर विद्युत मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर आरा मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी वीडियो फुटेज पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गुप्ता के रिश्तेदार मोहल्ला छिंपीवाड़ा निवासी मनमोहन गर्ग की शास्त्री चौक पर आरा मशीन है। मनमोहन के मुताबिक बुधवार की रात्रि वह प्रतिष्ठान का ताला लगाकर घर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे जब वह आरा मशीन पर पहुंचा तो चोरी होने का पता चला। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे रोड चौकी की पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित आरा मशीन स्वामी से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरा मशीन स्वामी मनमोहन गर्ग ने तहरीर के साथ ही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो फुटेज भी मुहैया कराई। इसमें एक युवक सफेद रंग के कपड़े पहने हुए दिख रहा है। मनमोहन ने बताया कि आरा मशीन से उसकी एक विद्युत मोटर समेत करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने पीड़ित दुकान स्वामी के साथ कोतवाली पहुंचे व्यापारियों को चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिलाया।

शास्त्री चौक स्थित आरा मशीन में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

शास्त्री चौक स्थित आरा मशीन में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed