फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thick fog shadow, cold wave bites

घना कोहरा छाया, शीतलहर ने ठिठुराया

Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Thick fog shadow, cold wave bites
पुरकाजी में झुलसा रोग से खराब हुई आलू की फसल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घना कोहरा छाया, शीतलहर ने ठिठुराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी में ठिठुरते लोगों को शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह-शाम और रात की सर्दी लगातार बनी है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और दिन में दस बजे तक कोहरे ने जिंदगी को थामे रखा। कोहरे के कारण जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। आम आदमी मजबूरी में ही सड़क पर निकला। दिन में आकाश में जहां बादल छाए रहे वहीं कुछ देर के लिए सूरज निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली। सूरज की धूप से दिन में तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई और तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले में शीतलहर चलने से ठंड लगातार बनी है। सुबह और शाम में ठंड से आम आदमी प्रभावित है। रात की ठंड में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कोहरे के कारण सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं और आवागमन देर से शुरू हो रहा है। शाम को भी बाजार जल्द बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल में लगा झुलसा रोग
पुरकाजी। सर्दी और कोहरे के कारण आलू की फसल प्रभावित हो रही है। हाल यह है कि फसल में झुलसा रोग लगने से खराब हुई फसल के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुरकाजी निवासी किसान मलखान सैनी और गांव कम्हेड़ा निवासी किसान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिक सर्दी व कोहरा पड़ने से झुलसा रोग लगता है। आलू की फसल में अगर शुरू में ही झुलसा रोग लग जाता है तो फसल पूरी तरह खराब हो जाती है। इसके अलावा फसल चालू होने के बाद झुलसा रोग लगने से फसल का वजन नहीं बढ़ पाता है। जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

शहर में जानसठ ओवरब्रिज से धने काहेरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन।

शहर में जानसठ ओवरब्रिज से धने काहेरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed