{"_id":"66ec2d9b8c933ee0df006662","slug":"they-were-gambling-at-home-five-people-including-the-woman-inspectors-husband-were-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-130272-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घर में खेल रहे थे जुआ, महिला दरोगा के पति सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घर में खेल रहे थे जुआ, महिला दरोगा के पति सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
-पुलिस ने दो बाइक, ताश व 38 हजार 600 रुपये बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने ठाकुरद्वारा अबुपुरा में रहने वाले राजेश जैन के घर पर चलवाया जा रहा जुआ पकड़ा। मकान मालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुरादाबाद में तैनात एक महिला दरोगा का पति भी शामिल है। एक आरोपी पूर्व में जयपुर में हुई लूट में जेल जा चुका है। पुलिस ने दो बाइक, ताश व 38 हजार 600 रुपये बरामद किए हैं।
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि खालापार थाने की पुलिस ने मकान पर छापा मारा। मौके से किदवई नगर खालापार निवासी नकीब, शाहपुर के गांव बरवाला निवासी सुनील, मंसूरपुर के गांव नरा निवासी समून, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी विक्रांत व मकान मालिक राजेश जैन को पकड़ा। जांच में पाया गया कि मकान मालिक अपने घर में प्रतिदिन दो हजार लेकर जुआ चलवाता था। नकीब जुआ खेलने के लिए लोगों को लेकर आता था। पिछले चार माह से जुआ खेला जा रहा था।
नकीब 2011 में जयपुर में 17 लाख की लूट में जेल गया था। कूकड़ा निवासी तहसीम, बागोवाली निवासी लाला व विक्रम मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्तार व्रिकांत की पत्नी मुरादाबाद के थाना कटघर में दरोगा है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।