फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thermal scanning of citizens in many villages

कई गांवों में हुई नागरिकों की थर्मल स्कैनिंग

Wed, 25 Mar 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Thermal scanning of citizens in many villages
कई गांवों में हुई नागरिकों की थर्मल स्कैनिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के कंधों पर इस आपदा का सामना करने के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पूरा स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ काम कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए जहां एक तरफ जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नागरिक को लोगों की जांच भी कर रही हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में इस समय गांवों में जागरूकता व जांच करने का स्वास्थ्य विभाग का अभियान चल रहा है। गांव की आशा भी सभी को कैसे हाथ धोएं और कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए इसके लिए प्रतिदिन जन जागरूकता कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पुरकाजी ब्लाक के गांव नूरनगर शाहपुर के कुटबा, मोहम्मदपुर मॉडर्न, गोयला, जानसठ के जटवड कटिया, सदर ब्लॉक के मखियाली, चरथावल के रोहाना के अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में थर्मल स्कैनिंग की तथा जन जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस नंबर पर दें सूचना
सीएमओ ने बताया कि यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधित कोई भी परेशानी है तो वे स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 031 2440 966 फोन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed