{"_id":"5b902d20867a557f032abbad","slug":"there-will-now-be-nationwide-agitation-in-chandigarh-against-jain-muni","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि के खिलाफ अब चंडीगढ़ में देशव्यापी आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि के खिलाफ अब चंडीगढ़ में देशव्यापी आंदोलन होगा
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जैनमुनि नयन सागर जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि नयन सागर महाराज की वीडियो वायरल के मामले में जैन समाज अब चंडीगढ़ में तीन दिन तक जैन मुनि के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाएगा। देशव्यापी आंदोलन चलाने को खतौली में नौ सितंबर को जैन समाज की महापंचायत होगी। चंडीगढ़ में 11 से लेकर 13 सितंबर तक देशव्यापी आंदोलन होना संभावित है। दिल्ली से जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल देशव्यापी आंदोलन चलाने को चंडीगढ़ में प्रशासन से बातचीत करने के लिए पहुंच गया है।
नगर के सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि दिल्ली में गठित समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सबसे पहले जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ चंडीगढ़ में ही तीन दिन तक जैन समाज देशव्यापी आंदोलन करेगा। इस देशव्यापी आंदोलन के लिए दिल्ली से जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में पहुंच गया है। यह प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के प्रशासन से देशव्यापी आंदोलन चलाने के लिए बातचीत करेगा।
अध्यक्ष ने बताया कि देशव्यापी आंदोलन चलाने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए नौ सितंबर को खतौली में जैन समाज की महापंचायत होगी। इस पंचायत में दिल्ली, एनसीआर, वेस्ट यूपी, हरियाणा आदि स्थानों से जैन समाज के लोग भाग लेंगे। बता दें कि जैन मुनि प्रकरण में एक सितंबर को खतौली में 41 सदस्यीय समिति की बैठक होनी थी।
विज्ञापन
एक सितंबर की सुबह तरुण सागर महाराज की मृत्यु होने पर समिति की बैठक को स्थगित करना पड़ा था। खतौली में नौ सितंबर को होनी वाली महापंचायत को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। एक दो दिन में सर्वसम्मति से महापंचायत करने का स्थान भी तय कर दिया जाएगा।