फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be rain of money in the market on Dhanteras

Muzaffarnagar News: धनतेरस पर बाजार में होगी धनवर्षा

Tue, 29 Oct 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
There will be rain of money in the market on Dhanteras
मुजफ्फरनगर। धनतेरस के लिए शहर से लेकर देहात तक के बाजार सज गए। बर्तन और सराफा बाजार में खूब रौनक रही। देर रात तक अपनी पसंद की चीजें खरीदने के लिए ग्राहक बाजार में रहे। सजावट के सामान की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा की उम्मीद है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल्स, इलेक्टि्क सामान, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार और पटाखों की दुकानों पर सोमवार को सबसे ज्यादा ग्राहक पहुंचे। विभिन्न उत्पादों पर छूट की जानकारी ली गई। जानसठ रोड स्थित दुपहिया वाहन एजेंसी के संचालक अभिनव कुच्छल का कहना है कि त्योहारी सीजन में लोगों के बीच उत्साह है। धनतेरस के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में बुकिंग कराई है। इसके लिए शोरूम पर भी तैयारी की गई है। जानसठ रोड पर दुपहिया वाहन एजेंसी के मालिक श्रेय जैन का कहना है कि धनतेरस पर अभी तक पिछले साल से बेहतर की उम्मीद है। लोगों ने त्योहार पर वाहन लेने के लिए बुकिंग कराई है। कंपनी के नियमों के मुताबिक छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed