फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be exhibitions, farm-barn and songs-ghazals will be decorated in every color

हर रंग की नुमाइश, खेत-खलिहान और गीत-गजल की सजेगी महफिल

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
There will be exhibitions, farm-barn and songs-ghazals will be decorated in every color
हर रंग में सजेगी नुमाइश, खेत-खलिहान और गीत-गजल की होंगी बातें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रम जिले को पहचान देने का काम करेंगे। ये कार्यक्रम कृषि, उद्योग और संस्कृति से ओत प्रोत होंगे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी मे आने व जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदर्शनी की बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश के संबंध में स्थाई सदस्यों, कोर कमेटी के सदस्यों, कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

ऐतिहासिक जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, नुमाइश का हवन पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ 10 दिसंबर को नुमाइश ग्राउंड मे किया जायेगा। प्रदर्शनी मे अलग अलग दिनों में सुबह व सांय के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिये। प्रदर्शनी में सांस्कृतिक प्रोग्राम, संगीत संध्या, शाम ए गजल, सर्वधर्म सम्मेलन, मानवाधिकार गोष्ठी, स्पीक मैके, विधि गोष्ठी, पंजाबी नाइट, फिल्मी नाइट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सैनिक सम्मेलन, मॉडलिंग कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, बेबी शो, स्टार नाइट, मेहंदी प्रतियोगिता, पर्यावरण गोष्ठी, लोकगीत व लोकनृत्य, स्टार नाइट, किसान दिवस/कृषि गोष्ठी, रागिनी कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, एक शाम (रफी, किशोर, मुकेश, मन्नाडे) के नाम, दंगल, महिला सम्मेलन, सुरमई शाम, शाक-सब्जी, पुष्प सज्जा प्रतियोगिता, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, गीत बहार, कव्वाली कार्यक्रम, नाइट ऑफ मार्शल आर्ट, हरियाणवी संगीत, लॉफ्टर शो, चित्रकला प्रतियोगिता, उच्चस्तरीय कलाकारों की म्यूजिक नाइट, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में आने व जाने के दौरान सड़कों पर उचित लाइट व्यवस्था की जायेगी। प्रदर्शनी के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था होगी, जिससे की नुमाइश को खुशनुमा माहौल में संपन्न कराया जा सके। नुमाइश पुलिस सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed