फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be an examination of youth of 13 districts for Army recruitment Agniveer in Muzaffarnagar

इंतजार खत्म: सेना में अग्निवीर बनने की आज से शुरुआत, 13 जिलों के युवा लेंगे हिस्सा, जानें पूरा अपडेट

Mon, 19 Sep 2022 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आज से अग्निपरीक्षा होगी। इस भर्ती में 13 जिलों के युवा शामिल होंगे।वहीं सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
There will be an examination of youth of 13 districts for Army recruitment Agniveer in Muzaffarnagar
सेना भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना में अग्निवीर बनने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के युवाओं की मंगलवार से अग्निपरीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन गौतमबुद्धनगर और सबसे आखिर में मेरठ के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने देर रात वेदांता फार्म हाउस पहुंचकर अभ्यर्थियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


सेना के मेरठ भर्ती कार्यालय के तत्वावधान में 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक भर्ती होगी। बारिश की आशंका के चलते पांच दिन रिजर्व रखे गए हैं। रैली के लिए सोमवार को गौतमबुद्धनगर, जेवर और दादरी तहसील के युवा बड़ी संख्या में शहर में पहुंच गए। हालांकि दिन में हुई बारिश से तैयारियों में बाधा पहुंची। मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक से सुजडू चुंगी तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। जाट कॉलोनी के लोगों को भी भर्ती पूरी होने तक सरकुलर रोड से आवागमन करना होगा। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि शहर को पांच जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के युवा होंगे भर्ती में शामिल
अग्निवीर भर्ती में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
 

यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

किस दिन किस तहसील की होगी भर्ती
तिथि                  तहसील
20 सितंबर    गौतमबुद्धनगर, दादरी और जेवर
21 सितंबर    हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर
22 सितंबर      रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार
23 सितंबर     शामली, ऊन और कैराना
24 सितंबर    गाजियाबाद, मोदीनगर
25 सितंबर     लोनी, चांदपुर, नजीबाबाद
26 सितंबर   बिजनौर, धामपुर, नगीना
27 सितंबर   बागपत, बड़ौत
28 सितंबर  खेकड़ा, कांठ, बिलारी
29 सितंबर  मुरादाबाद, नौगांव सादात, धनौरा
30 सितंबर  अमरोहा, हसनपुर
01 अक्तूबर   सहारनपुर देवबंद, रामपुर मनिहारन
02 अक्तूबर    बेहट, नकुड़, डिबाई
03 अक्तूबर अनूपशहर, बुलंदशहर
04 अक्तूबर  खुर्जा, शिकारपुर
05 अक्तूबर सिकंद्राबाद, स्याना
06 अक्तूबर     मुजफ्फरनगर, खतौली
07 अक्तूबर     जानसठ, बुढ़ाना
08 अक्तूबर    मेरठ
09 अक्तूबर    मवाना
10 अक्तूबर   सरधना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed