{"_id":"60cf906b8ebc3e2c4712f280","slug":"there-was-no-public-worship-in-sheetla-mata-s-temple-muzaffarnagar-news-mrt5437039155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी पर श्रद्धालुओं की आस्था हुई भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी पर श्रद्धालुओं की आस्था हुई भारी
विज्ञापन
बुढ़ाना में खरड़ गांव में माता मंदिर परिसर के बंद दरवाजे पर ही प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते श्र
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। लॉकडाउन व कोरोना महामारी के कारण खरड़ गांव के शीतला माता के मंदिर में गंगा दशहरे पर सार्वजनिक पूजा नहीं हुई। मंदिर के मुख्य द्वार के कपाट बंद रहे। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बंद मुख्य द्वार पर ही प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। फुगाना पुलिस मंदिर वाली गली पर बैरिकेडिंग कर अलर्ट रही।
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की घोषणा के कारण सरकार द्वारा धर्मस्थलों पर मेले अथवा सार्वजनिक पूजा की अनुमति नही है। खरड़ गांव के शीतला माता के मंदिर कमेटी के पदाधिकारी प्रभात शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा गंगा ज्येष्ठ दशहरे पर सार्वजनिक पूजा की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने परिवार के साथ सूक्षम रूप से पूजा-अर्चना की रस्म को पूरा किया है। क्षेत्र व दूरदराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट नहीं खोले गए। मंदिर परिसर के मुख्य द्वार को भी बंद रखा गया है।
शनिवार देर रात से ही शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के लिए दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर का मुख्य द्वार भी बंद होने के कारण दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर ही पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाना आरम्भ कर दिया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी मुख्य द्वार के नीचे से प्रसाद व चढ़ावा लिया। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन न होने के कारण दुखी दिखाई दिए। मंदिर वाली गली के प्रवेश स्थान पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोके रखा। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि किसी भी वाहन को गली में आने-जाने पर रोक लगी है। पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं रोका जा सका।