फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was jam on the roads, the system failed

Muzaffarnagar News: सड़कों पर रहा जाम, व्यवस्था नाकाम

Thu, 16 Nov 2023 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
There was jam on the roads, the system failed
खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद
- भैया दूज पर परिवहन निगम की व्यवस्था नाकाफी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर्व पर जिले भर की सड़कों पर जाम के हालात रहे। नहर पटरी हो या फिर हाईवे तथा टोल प्लाजा, सभी स्थानों पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी दिखाई दी। भोपा नहर पटरी व शहर के भगत सिंह मार्ग पर तो जाम की वजह से हालात खराब थे। दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। बसों के लिए यात्री परेशान दिखाई दिए। परिवहन विभाग की व्यवस्था नाकाफी रही।
भैया दूज पर बहनों व अन्य यात्रियों ने ट्रेन व रोडवेज बसों में खूब सफर किया। यात्रियों की सुबह से ही रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डों पर भारी भीड़ रही। रोडवेज व ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरकर चली। परिवहन विभाग ने बसों के फेरे भी बढ़ाए थे, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी दिखाई दी। लोगों ने अपने निजी वाहनों से भी खूब सफर किया लेकिन शार्ट कट से जल्दी पहुंचने के फेर में उन्हें जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन

भोपा, खतौली गंग नहर की पटरी पर वाहनों की अधिकता के कारण कई-कई घंटे जाम लगा रहा और वाहनों में फंसे बच्चे व महिलाओं को भारी परेशानी हुई। शहर में भी कमोवेश यही हालात थे। शिव चौक, नावल्टी व अहिल्याबाई चौक पर सुबह से कई बार जाम लगा। भगत सिंह मार्ग पर तो हालात बेहद खराब थे। वहां से पैदल निकलना भी दूभर था। पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, भीड़ रहने के कारण काफी यात्री ट्रेन में नही चढ़ सकेे तो उन्हें बसों से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जाम से हुए परेशान
खतौली। भैया दूज पर्व पर जानसठ मार्ग पर जाम के चलते यात्री परेशान रहे। कुछ लोगों ने शार्ट कट के चक्कर में अपने वाहन संपर्क मार्ग से निकालने का प्रयास किया, मगर वहां पर भी जाम लग गया। जानसठ रोड के अलावा बुढ़ाना मार्ग, बुआड़ा मार्ग तथा जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। जीटी रोड पर लोगों को वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
- भैया दूज पर चरमराई रोडवेज बसों की व्यवस्था
बुढ़ाना। भैया दूज के पर्व पर रोडवेज बसों की व्यवस्था नाकाफी रही। कस्बा व देहात से उमड़ी भीड़ के कारण रोडवेज बसों की व्यवस्था चरमरा गई। मेरठ-करनाल हाइवे तथा बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों की चांदी रही ।
- टोल पर लगी वाहनों की लंबी कतार
छपार। बुधवार को भैया दूज पर्व पर बसों में यात्रियों की आपाधापी रही, वहीं लोग अपने निजी वाहन बाइक या कारों से गंतव्य को गए। सड़क पर निजी वाहनों की भीड़ रही। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार रही। यात्रियों व आसपास के किसानों को अपने खेतों में आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
- दुपहिया वाहन पर तीन बैठ कर चले
मोरना/ककरौली। भैया दूज के अवसर पर क्षेत्र में सड़कों पर दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट तथा दो से अधिक सवारी वाले बहुत वाहन दिखाई दिए। क्षेत्र के मोरना-जानसठ मार्ग पर एक-दो जगह बाइक फिसलने से बाइक सवारों को मामूली चोटें आई।

- जान को दांव पर लगाकर डग्गामार वाहनों में भी सफर
मुजफ्फरनगर। शहर से खतौली, शाहपुर, बुढ़ाना, बघरा, चरथावल मार्ग पर बसों की कमी के कारण इन मार्गों पर डग्गामार वाहनों में लोगों ने मजबूरी में सफर किया। वाहन चालक यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर अपने वाहन में बैठा कर ले गए। यात्रियों को खिड़की पर लटका कर भी ले जाया गया। सब कुछ देखते हुए भी इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद

खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद

खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद

खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद

खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद

खतौली में जानसठ तिराहे पर बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed