{"_id":"5fe0e8298ebc3ecd687a405e","slug":"there-was-chaos-in-the-house-due-to-the-death-of-tractor-driver-khatauli-news-mrt5167435174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक की मौत से घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक की मौत से घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

मोरना। चीनी मिल में गन्नों से लदा ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। चालक के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोपा क्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी चालक बृजभूषण पुत्र वेदपर्व खाईखेड़ा चीनी मिल में ट्रैक्टर चलाता है। रविवार की रात बृजभूषण गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खाईखेड़ी शुगर मिल में जा रहा था। गांव तेजलहेड़ा के आसपास अचानक ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया, जिसमें ट्रैक्टर के ऊपर पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर चालक बृजभूषण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया है।म ृग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग शुगर मिल मालिक से की है।