{"_id":"683451acdf53d71af402a22e","slug":"there-was-a-jam-for-hours-on-panipat-khatima-highway-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-146489-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर घंटों लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर घंटों लगा जाम
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बा स्थित पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव वाजिदपुर कवाली रोड स्थित पायल सिनेमा के सामने से तालड़ा मोड तक जाम लगा रहा। इसके चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला।
कस्बा स्थित पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव वाजिदपुर कवाली रोड के पास पायल सिनेमा के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा रेत से भरा ट्रक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। ट्रक पलटने से रेत सड़क के किनारे फैल गया। रेत भरने के लिए दूसरे ट्रक को सड़क ब्लॉक करके खड़ा कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ का ट्रैफिक तालड़ा मोड़ तक एक साइड हो गया, जिसकी वजह से हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान एंबुलेंस भी फंसी रही। जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन चालक और ई रिक्शा चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था बनाकर धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया।