फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a jam at the intersections all day, people were troubled

Muzaffarnagar News: चौराहों पर पूरे दिन लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान

Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
There was a jam at the intersections all day, people were troubled
मुजफ्फरनगर। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ के कारण शहर के बाजारों में जाम के हालात रहे। चौराहों पर तो बुरा हाल था। यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए पूरे दिन मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

मंगलवार को धनतेरस के बाद बुधवार को छोटी दिवाली के दिन भी बाजारों में सामान की खरीदारी करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। देहात से आने वाले लोग अपने दुपहिया व चुपहिया वाहनों से शहर में पहुंचे थे।
विज्ञापन

शिव चौक हो या फिर महावीर चौक, नावल्टी चौक, जिला अस्पताल, मीनाक्षी चौक व शामली रोड पर हनुमान चौक, सभी चौराहों पर सुबह से शाम तक जाम दिखाई दिया। हालांकि सभी चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहे लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था लड़खड़ाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात से आने वाले लोगों को अपने खड़े करने में परेशानी हुई, क्योंकि टाउन हाल पर सुबह से ही काफी वाहन खड़े कर दिए गए थे। वहां जगह नहीं रही। जिस कारण देहात से आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे व गलियों में खड़े करने पड़े। एसपी यातायात अतुल कुमार ने बताया कि सभी चौराहों पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed