{"_id":"6817561ec84e162d2a0aaaaf","slug":"there-was-a-collision-between-the-car-of-the-people-carrying-the-ashes-and-the-tapes-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-144901-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अस्थियां लेकर जा रहे लोगों की कार और टेपों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अस्थियां लेकर जा रहे लोगों की कार और टेपों में भिड़ंत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाईवे पर गांव धमात गंग नहर पुल पर अस्थियां लेकर कार से जा रहे लोगों की छोटा हाथी से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी संजय अपने पिता पूर्व प्रधान जगपाल की अस्थियां लेकर ऑल्टो कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार पुरकाजी के धमात गंग नहर पुल पर पहुंची, तभी पुरकाजी की तरफ से दही के डिब्बे लेकर जा रहे छोटा हाथी से टकरा गई। इस दौरान छोटा हाथी पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से छोटा हाथी को सीधा करवाया। दोनों वाहनों के चालकों ने समझौता कर लिया।