{"_id":"64c3c5b23725717f6b04ee94","slug":"there-should-be-quick-solution-to-the-problems-of-entrepreneurs-dm-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-4516-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का हों त्वरित समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का हों त्वरित समाधान : डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्या का त्वरित निदान होना चाहिए। सभी विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लंबित न रखने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन ने एजेंडा पढ़ा। उद्योग बंधुओं की समस्याओं से डीएम एवं अन्य विभागों को अवगत कराया। बैठक में एकल खिड़की योजना, निवेश मित्र पोर्टल और सरकारी अनुदान परक विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में हिंडन नदी की स्वच्छता पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने बताया कि नदी का पानी स्वच्छ हुआ है। इसके साथ ही उद्यमियों को विभिन्न विभागों से आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ उद्योग बंधु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
- रणवीर सैनी