{"_id":"6a174b491933a0fcf70b210a","slug":"there-is-no-water-in-the-canals-farmers-staged-a-protest-in-belda-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-172203-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रजबहो में पानी नहीं, बेलड़ा में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रजबहो में पानी नहीं, बेलड़ा में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
भोपा। भोपा-मोरना क्षेत्र के रजबहों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बेलड़ा सिंचाई विभाग के बंगले पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि रजबहे में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
किसानों ने कहा कि भोपा-मोरना क्षेत्र के रजबहों में पिछले दो सप्ताह से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा है। इसी कारण उनकी फसलें सूख रही हैं। तार बाबू पर भी मनमर्जी व किसानों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है।
इसी को लेकर बुधवार को बेलड़ा सिंचाई विभाग के बंगले पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी व वरिष्ठ भाकियू नेता पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान ने बताया कि पिछले लगभग दो सप्ताह से क्षेत्र के कई रजबहों में पानी नहीं आ रहा है। इसी कारण हजारों किसानों की फसलें प्रभावित हो रही है। यहां तैनात तार बाबू का किसानों के प्रति रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
एसडीओ मनोज कुमार, जेई वीरेंद्र कुमार मौके पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि तत्काल रजबहों में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की थोड़ी समस्या जरूर है लेकिन प्रयास किया जाएगा कि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर प्रवीण कुमार, राजा चौधरी, बॉबी राठी, राहुल त्यागी, सौरभ त्यागी, बृजेश, धर्मेंद्र, कृष्णपाल, पारस, विनीत आदि सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।